विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

देवघर : रहस्यमय परिस्थिति में नगर थानांतर्गत सरकारी बस डिपो के समीप विलियम्स टाउन निवासी विवाहिता वंदना राज उर्फ छोटी (23) की मौत हो गयी. मृतका के गले पर निशान मिले हैं. उसके पिता देवीपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी सुधीर वर्णवाल व भाई चिकू ने वंदना की हत्या का आरोप लगाया है. सूचना […]

विज्ञापन

देवघर : रहस्यमय परिस्थिति में नगर थानांतर्गत सरकारी बस डिपो के समीप विलियम्स टाउन निवासी विवाहिता वंदना राज उर्फ छोटी (23) की मौत हो गयी. मृतका के गले पर निशान मिले हैं. उसके पिता देवीपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव निवासी सुधीर वर्णवाल व भाई चिकू ने वंदना की हत्या का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय, एएसआइ जीके मित्रा व रामानुज सिंह सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतका के पति संजीत वर्णवाल उर्फ टिंकू व सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पिता के अनुसार वंदना की शादी बड़े अरमान से 18 जनवरी 2017 को शहर के वर्णवाल सेवासदन से की गयी थी. पिता का आरोप है कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी. सुधीर का यह भी कहना था कि पूर्व में उसके ससुर सत्यदेव वर्णवाल को किसी ने चाकू मारा था, जिसमें उन लोगों के काफी पैसे खर्च हुए थे. उसी खर्च को मांगने के लिये अक्सर ससुराल वाले वंदना पर दबाव दे रहे थे. नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola