पुरस्कार का झांसा देकर 10500 रुपये की ठगी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : तिवारी चौक के समीप रहनेवाले रांची निवासी एक दंपती को पुरस्कार में सफारी गाड़ी देने का झांसा देकर 10,500 रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में चंदन मित्रा पत्नी स्वीकृति के साथ मामले की शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. स्वीकृति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनलोगों ने माप-तौल से ऑनलाइन […]

विज्ञापन

देवघर : तिवारी चौक के समीप रहनेवाले रांची निवासी एक दंपती को पुरस्कार में सफारी गाड़ी देने का झांसा देकर 10,500 रुपये की ठगी कर ली गयी. इस संबंध में चंदन मित्रा पत्नी स्वीकृति के साथ मामले की शिकायत देने नगर थाना पहुंचे. स्वीकृति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनलोगों ने माप-तौल से ऑनलाइन एक प्रोडक्ट खरीदा था. उस दौरान मोबाइल नंबर की जानकारी दी गयी थी. उसी मोबाइल नंबर पर मापतौल के नाम एक एसएमएस आया और पुरस्कार स्वरूप 12.60 लाख रुपये की सफारी गाड़ी देने की बात कही गयी.

इसके लिए नवीन कुमार के एसबीआइ एकाउंट नंबर 20428816219 में उसे 10,500 रुपये टीडीएस जमा करने को कहा. बताये अनुसार चंदन ने उक्त टीडीएस रकम नवीन के एसबीआइ एकाउंट में जमा कर दिया. पुन: उसे 25,200 रुपये जमा करने कहा गया, तब शंका हुई. गूगल से चेक करने पर पता चला कि पुरस्कार देने की बात फरजी है. इसके बाद पत्नी के साथ चंदन मामले की शिकायत देने नगर थाना पहुंचा. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola