धरे रह गये अरमान, बुझ गया चिराग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र के जामागुड़ी फतेहपुर निवासी मोनोलाल टुडू की यह कहते हुए आंखें भर आयी कि सारे अरमान धरे के धरे रह गये और परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया. तमिलनाडू के चेन्नई में राजमिस्त्री का काम कर मासिक आठ हजार रुपये कमाई करने वाले मोनेलाल ने बताया कि पुत्र जनता टुडू […]
विज्ञापन
देवघर : मधुपुर थाना क्षेत्र के जामागुड़ी फतेहपुर निवासी मोनोलाल टुडू की यह कहते हुए आंखें भर आयी कि सारे अरमान धरे के धरे रह गये और परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया. तमिलनाडू के चेन्नई में राजमिस्त्री का काम कर मासिक आठ हजार रुपये कमाई करने वाले मोनेलाल ने बताया कि पुत्र जनता टुडू व पुत्री ममता की पढ़ाई के लिए हर माह आधे से अधिक कमाई की राशि खर्च कर रहा था. दोनों को करमाटांड़ के लिटिल स्टार अकादमी के ब्राइट स्टार हॉस्टल में हर महीने शुल्क पांच हजार रुपये देते थे.
बावजूद हॉस्टल संचालक जिम्मेवारी से पीछे हट रहे हैं. आखिर उसके पुत्र जनता की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह भी बताने से पीछे हट रहे हैं.
मोनीलाल ने प्रभात खबर से अपनी दर्द बयां करते हुए कहा कि बच्चों को काबिल बनाने के ख्याल से ही दो साल से उतनी दूर जाकर मजदूरी कर रहे हैं. आठ हजार रुपये मासिक कमाई में ही बच्चों की पढ़ाई, परिवार चलाना व अपने रहने-खाने की खर्च चला रहे थे. बावजूद अब सारे अरमान पर पानी फिर गया. सिसकते हुए उसने कहा कि पुलिस उसे न्याय दिलाये ताकि अन्य किसी पिता के साथ ऐसी हादसा न हो? वहीं मृतक की आत्मा को शांति मिले व दोषी को सजा मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










