घर तक पहुंचेगी डाक विभाग की बैंकिंग सेवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: डाक विभाग ने आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है. ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ऑनलाइन सुविधा शुरू की गयी है. रूरल इंफॉर्मेशन ऑफ कंप्यूटर टेक्नाेलॉजी (आरआइसीटी) के तहत विभाग की ओर से पूरे संताल परगना के उप डाकघर सहित ग्रामीण डाक सेवकों के बीच अबतक 650 हैंड होल्ड डिवाइस (एचएचडी) […]
विज्ञापन
देवघर: डाक विभाग ने आधुनिकीकरण की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है. ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में ऑनलाइन सुविधा शुरू की गयी है. रूरल इंफॉर्मेशन ऑफ कंप्यूटर टेक्नाेलॉजी (आरआइसीटी) के तहत विभाग की ओर से पूरे संताल परगना के उप डाकघर सहित ग्रामीण डाक सेवकों के बीच अबतक 650 हैंड होल्ड डिवाइस (एचएचडी) मशीन बांटी गयी है. इससे अब ग्रामीण अंगुठा लगाते ही तुरंत पैसे का लेन-देन कर सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्र के लाेगों को लेन-देन के लिए डाकघर तक जाने की जरूरत नहीं होगी.
24 घंटे में मनीऑर्डर का भुगतान
डाक विभाग के मुख्यालय से लेकर मनीऑर्डर मिलने वाले तक पहुंचने व कैश होने तक में पहले करीब चार से पांच दिन का समय लगता था. अब इस मशीन के आ जाने से मनीऑर्डर भेजना आसान हो गया है. मनीऑर्डर बुक करते ही जिस जिले के अंतर्गत मनीऑर्डर बुक हुआ है. उस जिले के ब्रांच में ऑनलाइन तुरंत दिख जायेगा. मशीन के माध्यम से आपने घर से ही लोग राशि को खाते में ट्रांसफर करा सकेंगे.
कोर बैंकिंग की सभी सुविधा होगी उपलब्ध : इस योजना के तहत कई कार्य आसान हो गये हैं. मशीन से मुख्य रूप से मनीऑर्डर सहित काेर बैंकिंग से संबंधित सभी कार्य व सबसे प्रमुख मनरेगा का पेमेंट तत्काल ऑनलाइन हो जायेगा. जबकि इसका भुगतान करने में विभाग को दो से तीन दिन लग जाता है. अब लिस्ट बनते ही तुरंत ऑनलाइन ग्रामीण डाक सेवक मनरेगा मजदूर के खाते में पैसे ट्रांसफर कर देगा.
कैसे काम करेगी एचएचडी मशीन
एचएचडी मशीन को चलंत बैंक कहा जा सकता है. मशीन पूरी तरह से इंटनेट से जुड़ी रहेगी. इसमें कैमरा व स्कैनर भी लगा है. इस मशीन के जरीये लाभुक की तस्वीर व मशीन से निकले कागजात पर अंगूठे के निशान तथा हस्ताक्षर के उपरांत स्कैन कर सिस्टम में अपलोड भी किया जा सकता है.
पूरे संताल में 650 से अधिक एचएचडी मशीन उप डाकघरों में उपलब्ध करायी गयी है. इस मशीन के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक गांव में जाकर ग्रामीणों को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करायेंगे. इस मशीन से मनरेगा, मनीऑर्डर आदि की राशि का ट्रांसफर तत्काल खाते में किया जा सकता है. इससे ग्रामीणों को डाकघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
शांतनु आजाद, एएसपी,
प्रधान डाकघर, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










