एक महीना में पूरा करें पीएम आवास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी: डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने बुधवार को क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. ब्रहमोतरा पंचायत के असुरबंधा, ब्रहमोतरा, झांझी, पोखरिया आदि गांवों में पीएम आवास कार्य में लापरवाही देख डीडीसी ने प्रखंड कर्मियों को फटकार लगायी व तेजी लाने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि एक […]
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी: डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने बुधवार को क्षेत्र में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना की वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया. ब्रहमोतरा पंचायत के असुरबंधा, ब्रहमोतरा, झांझी, पोखरिया आदि गांवों में पीएम आवास कार्य में लापरवाही देख डीडीसी ने प्रखंड कर्मियों को फटकार लगायी व तेजी लाने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि एक महीने में गृह प्रवेश करने पर गैस चूल्हा दिया जायेगा. उन्होंने पीएम आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया.
जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रखंड के ठाढ़ीलपरा, कुसुमथर, जरका वन, जरका टू, भौड़ाजमुआ, खिजुरिया, मगडीह, महापुर, दोंदिया में बन रहे प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य व लंबित इंदिरा आवास योजना की जांच की. लाभुकों ने कहा की राशि व सामग्री के अभाव में कार्य तेजी से नहीं कर पाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










