बढ़ती जा रही है बैंकों में डिफाॅल्टरों की संख्या, अब प्रभावी तरीके से ऋण वसूलने का निर्देश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर. बैंकों में नॉन प्रोफिटिंग एकाउंट (एनपीए) व डिफाल्टरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसे लेकर बैंकों के साथ-साथ आरबीआइ भी चिंतित है. इस कारण आरबीआइ ने बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है, ताकि प्रभावी तरीके से ऋण की वसूली हो सके. बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल के […]
विज्ञापन
देवघर. बैंकों में नॉन प्रोफिटिंग एकाउंट (एनपीए) व डिफाल्टरों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसे लेकर बैंकों के साथ-साथ आरबीआइ भी चिंतित है. इस कारण आरबीआइ ने बैंकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है, ताकि प्रभावी तरीके से ऋण की वसूली हो सके.
बैंक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में एसबीआइ के पांच एसोसिएट्स बैंकों के एसबीआइ में विलय हो जाने के बाद एनपीए खातों व बैंक डिफाल्टरों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इससे निबटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
कहते हैं बैंक पदाधिकारी
एसबीआइ बाजार ब्रांच के मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन ने बताया कि बैंक मर्जर के बाद अमार्जक अस्थि (एनपीए) की संख्या बढ़ी है. उसे निबटाने के लिए बैंक प्रबंधन हर तरह के कदम उठाये जा रहे हैं. आरबीआइ ने भी एनपीए मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










