स्वास्थ्य मंत्री ने ड्रग निदेशालय को दिया निर्देश, ब्लड बैंक के लाइसेंस का जल्द होगा नवीकरण

Updated:
विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण नहीं होने के मामले को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गंभीरता से लिया है. तीन साल से बिना लाइसेंस के देवघर ब्लड बैंक के संचालन संबंधी समाचार प्रभात खबर में छापने के बाद अखबार की कटिंग को उन्होंने ड्रग निदेशालय भेज दिया है. साथ […]

विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल के ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीकरण नहीं होने के मामले को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गंभीरता से लिया है. तीन साल से बिना लाइसेंस के देवघर ब्लड बैंक के संचालन संबंधी समाचार प्रभात खबर में छापने के बाद अखबार की कटिंग को उन्होंने ड्रग निदेशालय भेज दिया है.

साथ ही यह निर्देश जारी किया है कि शीघ्र देवघर ब्लड बैंक के लाइसेंस नवीकरण की प्रक्रिया पूरी कर प्रमाणपत्र भेजा जाये. स्वास्थ्य मंत्री ने प्रभात खबर से बातचीत में यह जानकारी दी. इधर, खबर छपने के बाद ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर ने लाइसेंस नवीकरण के लिए भेजे गये आवेदन को निकलवाया. पुन: उसकी छायाप्रति ड्रग निदेशालय को भेजकर लाइनअप कराया है.

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मनोज गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द लाइसेंस नवीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी और लाइसेंस प्रमाण पत्र भी मंगा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola