एक माह से किडनी व लिवर की जांच बंद

Updated:
विज्ञापन

देवघर: सदर अस्पताल के पैथोलॉजी का बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर करीब एक माह से खराब पड़ा है. इससे मरीजों का लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, सोडियम-पोटाशियम व लिपिट प्रोफाइल जांच नहीं हो पा रही है. अस्पताल की ओर से मरीजों को एसआरएल व बाहर की पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है. बाहर जांच […]

विज्ञापन
देवघर: सदर अस्पताल के पैथोलॉजी का बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर करीब एक माह से खराब पड़ा है. इससे मरीजों का लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, सोडियम-पोटाशियम व लिपिट प्रोफाइल जांच नहीं हो पा रही है. अस्पताल की ओर से मरीजों को एसआरएल व बाहर की पैथोलॉजिकल लेबोरेटरी में भेजा जा रहा है. बाहर जांच कराने पर मरीजों को अधिक शुल्क देना पड़ता है.

मरीजों को काफी कठिनाई हो रही है. जानकारी हो कि सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिये गरीब तबके के मरीज पहुंचते हैं. पूछे जाने पर पैथोलॉजी विभाग ने बताया कि मामले की मौखिक जानकारी अस्पताल कार्यालय को दी गयी है. अस्पताल कार्यालय ने बताया कि एनालाइजर की मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola