निर्णय: वित्त समिति ने दी मंजूरी, हर कॉलेज मनायेगा स्थापना दिवस, बड़े कॉलेजों को पांच-पांच लाख रुपये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वित्त समिति की बैठक वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इसमें बीस महत्वपूर्ण एजेंडे पर चर्चा कर कई निर्णय लिये गये. बैठक में जिन एजेंडों पर मुहर लगा दी गयी. उसमें आर्बिर्टेटर को 7.70 लाख रुपये व अधिवक्ता को 2.13 लाख रुपये के भुगतान, संताल अकादमी […]
विज्ञापन
दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के वित्त समिति की बैठक वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इसमें बीस महत्वपूर्ण एजेंडे पर चर्चा कर कई निर्णय लिये गये. बैठक में जिन एजेंडों पर मुहर लगा दी गयी. उसमें आर्बिर्टेटर को 7.70 लाख रुपये व अधिवक्ता को 2.13 लाख रुपये के भुगतान, संताल अकादमी से प्रकाशित पुस्तक का भुगतान यूजीसी के 12 वें प्लान अथवा आंतरिक स्रोत से करने, डिप्टी लाइब्रेरियन के बकाया वेतन फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 का भुगतान पीएल अकाउंट से करने की सहमति प्रदान कर दी गयी.
वहीं स्थापना दिवस मनाने के लिए सभी बड़े कॉलेजों को पांच-पांच लाख रुपये एवं एसआरटी कॉलेज धमड़ी व मिल्लत कॉलेज परसा को 2.5-2.5 लाख रुपये प्रदान करने, सेंटर फोर करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के लिए 12 वें प्लान से व्यय करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गयी.
इस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट के लिए 12.50 लाख रुपये के प्राक्कलित बजट को स्वीकृत कर लिया गया. स्पोर्टस से संबंधित व्यय के लिए कॉलेजों के जीएफ-1 का उपयोग करने को अनुमति दी गयी. कुलसचिव के लिए सात लाख की लागत से गाड़ी खरीदने, कर्मियों को ओवरटाइम के लिए भुगतान, पीजी सोशियोलॉजी, जियोग्राफी व कॉमर्स के अस्वीकृत पदों पर अनुबंध में बहाल शिक्षकों के भुगतान जैसे विषयों को अस्वीकृत कर दिया गया. बैठक में महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, बोरियो विधायक ताला मरांडी, प्रोवीसी डॉ एसएन मुंडा, एफए, सीसीडीसी, एफओ आदि मौजूद थे.
हर विभाग करायेगा मासिक सेमिनार
स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में संयोजक डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में एसकेएम विश्वविद्यालय के सेमिनार कमेटी की बैठक आयोजित की गयी. इस कमेटी का उद्देश्य सेमिनार ,व्याख्यान एवं संगोष्ठी को शिक्षण विधि में शामिल कर छात्रों को बेहतर शिक्षा देना है. कमेटी की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर विभाग अब प्रत्येक महीने सेमिनार करायेगा. इसके लिए समिति सभी विभागों को आग्रह करेगी. कमेटी विवि स्तर पर होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार एवं व्याख्यान के आयोजन में सहयोग करेगा. बैठक में डॉ अमरनाथ झा, डॉ जय कुमार साह एवं डॉ अजय सिन्हा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










