दिल्ली पुलिस ने तीन साइबर आरोपितों को पकड़ा, शिवसेना सांसद काे ठगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी : साइबर अपराधियों ने शिवसेना के एक सांसद को ठगी का शिकार बनाकर खाते से भारी-भरकम राशि ट्रंसफर कर लिये. साइबर ठगों की तलाश में पहुंची नयी दिल्ली पुलिस ने पालोजोरी व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. नयी दिल्ली के एसआइ सुनील सिद्धु ने बताया कि पालोजोरी […]
विज्ञापन
पालोजोरी : साइबर अपराधियों ने शिवसेना के एक सांसद को ठगी का शिकार बनाकर खाते से भारी-भरकम राशि ट्रंसफर कर लिये. साइबर ठगों की तलाश में पहुंची नयी दिल्ली पुलिस ने पालोजोरी व मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. नयी दिल्ली के एसआइ सुनील सिद्धु ने बताया कि पालोजोरी के डूमरकोला निवासी गिरधारी मंडल के 19 वर्षीय बेटे गंगाधर मंडल व नुनेश्वर मंडल के 26 साल के बेटे मुकेश कुमार मंडल को इस मामले में गिरफ्तार किया है.
गंगाधर व नुनेश्वर पर संसद मार्ग थाना में कांड संख्या 85/17 के तहत मामला दर्ज है. एक अन्य साइबर ठगी के मामले में मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चेतनारी साहू टोला निवासी महबूब राजा के पुत्र अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है. अहमद इसी थाना के कांड संख्या 70/17 का आरोपित है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने गोपनीयता का हवाला देकर ठगी के शिकार सांसद का नाम व राशि के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
ट्रांजिट रिमांड पर लेने मधुपुर ले गयी पुलिस: दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए मधुपुर कोर्ट ले गयी. टीम में एसआइ के साथ कांस्टेबल संदीप मेहरा भी थे.
पालोजोरी में भी सक्रिय हैं साइबर अपराधी
थाना क्षेत्र के कई गांव साइबर अपराध की गर्त में धीरे-धीरे डूब गयी है. यहां की युवा पीढ़ी कम मेहनत में रातों रात अमीर बनने के सपने देखते हुए इस धंधे में उतर रहे हैं. कुछ गांवों में दो साल पूर्व तक बीपीएल की श्रेणी में जीवन यापन करने वाले युवक की घर की स्थिति देखते ही देखते बदल बदल गयी. उनके जीवन स्तर व रहन सहन में तेेजी से बदलाव आया है. स्थानीय प्रशासन की शिथिलता के कारण साइबर अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










