843 लोगों के राशन कार्ड होंगे रद्द, आठ सितंबर तक हटेंगे नाम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सारठ: प्रखंड किसान भवन में प्रमुख रंजना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गयी. इस अवसर पर पीडीएस दुकानों में निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने व केरोसित तेल में अधिक राशि वसूले जाने का मुद्दा छाया रहा. एमओ राजीव रंजन ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है. हर […]
विज्ञापन
सारठ: प्रखंड किसान भवन में प्रमुख रंजना देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक की गयी. इस अवसर पर पीडीएस दुकानों में निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने व केरोसित तेल में अधिक राशि वसूले जाने का मुद्दा छाया रहा. एमओ राजीव रंजन ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है. हर हाल में कार्रवाई होगी.
उन्होंने बताया कि 843 अयोग्य लोगों की सूची बनायी गयी है. इनके राशन कार्ड रद्द कर जरूरतमंदों को जोड़ा जायेगा. पांच से आठ सितंबर तक ग्राम सभा के माध्यम से नाम जोड़ने व हटाने का काम किया जायेगा. सदस्यों ने कहा कि कई लाभुकों का छह माह पहले स्वीकृत पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है.
सीआइ ब्रजेंद्र चौबे ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 6,376 लाभुकों का पेंशन स्वीकृत हुआ है. 421 लाभुकों का बैंक द्वारा डीबीटी नहीं करने व 51 लाभुकों द्वारा आधार जमा नहीं होने के कारण परेशानी आ रही है. बीडीओ निशा कुमारी ने स्वीकृत पेंशन धारियों का नाम पंचायत सचिवालय के दीवार पर अंकित करें. कचुवाबांक के पंसस समीउद्दीन मिर्जा ने कहा कि इसीएल द्वारा सीएसआर के तहत ढोढ़ोडुमर समेत कई विद्यालय में शौचालय निर्माण आधा-अधूरा पड़ा है.
सीएचसी प्रभारी डा विधु विबोद ने बताया कि एएनएम की कमी के कारण परेशानी हो रही है. बैठक में अनुपस्थित रहने वालों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर सीओ धनंजय पाठक, सीडीपीओ आशुतोष कुमार, सारठ थाना से एसआइ बीआर पाल, सांसद प्रतिनिधि इस्तियाक मिर्जा, एलइओ मनमोहन सिंह, बीएओ नव कुमार समादर, बीटीएम शशांक शेखर, बीपीओ डेविड गुड़िया, एइ सुर्यप्रकाश चौधरी, मुकेश कुमार, जेई गौतम कुमार, केएन शर्मा, इनायत अकरम, सत्येंद्र कुमार, जेई प्रभातेश तिवारी, उद्धव कुमार के अलावा मुखिया सुन्दमुनी हेंब्रम, पंसस शंभु यादव, काशीनाथ महतो, फुलमुनी टुडू, दीनदयाल दास ,पवन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










