पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जब्बार की हत्या पर सस्पेंस बरकरार

Updated:
विज्ञापन

सारठ बाजार: बसमत्ता गांव के जब्बार शेख (60) का शव थाना क्षेत्र के ही बरमसिया व महेशलेटी के बीच शनिवार को दोरहिया के समीप मिला था. मृतक राजद अल्पसंख्यक मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष थे. उनकी हत्या किसने की यह अब भी रहस्य बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना […]

विज्ञापन
सारठ बाजार: बसमत्ता गांव के जब्बार शेख (60) का शव थाना क्षेत्र के ही बरमसिया व महेशलेटी के बीच शनिवार को दोरहिया के समीप मिला था. मृतक राजद अल्पसंख्यक मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष थे. उनकी हत्या किसने की यह अब भी रहस्य बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी.
सूचना पाकर एएसआइ नारायण राय, अकील अहमद व मो अब्दुल कलाम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को दिन के करीब दो बजे सारठ के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप से नास्ता करने सारठ चौक जाने की बात कहकर जब्बार ने एक स्थानीय युवक की बाइक मांगी. युवक ने उन्हें अपनी अपाची जेएच 15 एन 3808 बाइक दे दी. देर शाम तक जब जब्बार बाइक लेकर नही लौटा तो युवक ने काफी खेजबीन की. उनका कुछ अता-पता नही चल पाया.
कैसे मिली घटना की जानकारी
शनिवार की दोपहर पशु चराते समय दोरहिया के समीप एक बाइक व पास गिरा हुआ एक व्यक्ति दिखा. चरवाहों ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी. जिसके बाद किसी ने शव की पहचान जब्बार शेख के रूप में करते हुए थाने को घटना की सूचना दी. जब्बार के पांच बेटे व पांच बेटियां हैं. चार बेटियों की शादी हो गयी है. एक की शादी होनी अभी बाकी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी रजिया बीवी व पुत्र हसन रहमत घटना स्थल पर पंहुचे थे. जिनकी आखों से आंसू थमने का नाम ही नही ले रहे थे.राजद नेता सुरेंद्र रवानी ने कहा कि अभी वे पटना में हैं. घटना की जानकारी उन्हें मिली है. संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जब्बार की मौत से उन्हे व्यक्तिगत क्षति हुई है. पुलिस मामले की जांच निष्पक्ष रूप से करे.
कहतें हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी नुनुदेव राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किस परिस्थिति में मौत हुई है, इसका पता चल पाएगा. अनुसंधान के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.
दर्ज हुई प्राथमिकी
मृतक की पत्नी रजिया बीवी ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि रोज की तरह 25 अगस्त को उसके पति घर से निकले लेकिन वापस लौटकर नही आये. 26 की दोपहर को सूचना मिली तो जाकर देखा तो दोहरिया के पगडंडी के रास्ते पर उसके पति का शव पड़ा हुआ था. शिकायत के आलोक में कांड संख्या 148/17, धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola