साइबर अपराध: मधुपुर व जसीडीह में छापेमारी, महाराष्ट्र पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: साइबर अपराध कर हजारों की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र के बुलडामा जिले के शेगांवा थाने की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पाथरोल में छापेमारी कर शंभू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. ठगी का पैसा उसके बैंक खाते में मंगाया गया था. इधर साइबर अपराध में पकडे गये शंभू ने […]

विज्ञापन

मधुपुर: साइबर अपराध कर हजारों की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र के बुलडामा जिले के शेगांवा थाने की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पाथरोल में छापेमारी कर शंभू नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. ठगी का पैसा उसके बैंक खाते में मंगाया गया था. इधर साइबर अपराध में पकडे गये शंभू ने पुलिस को बताया कि वह टाटा मोटर्स में काम करता है. उसी के साथ काम करने वाले भंडारो के एक युवक कामदेव मंडल को उसने एटीएम दिया था. साइबर अपराध कर पैसे की निकासी के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि हाल के दिनों में मधुपुर, सारठ, मोहनपुर समेत जिले के कई इलाके साइबर अपराधियों का गढ़ बनकर उभरे हैं. इन इलाकों में दे‍श के कई राज्यों की पुलिस छापेमारी करने पहुंच चुकी हैं. कई युवकों से पूछताछ की गयी है. हालांकि पुलिस को इन मामलों में कोई खास सफलता नहीं मिली है.

साइबर अपराध के जरिये अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पुलिस व प्रशासन की नजर पर हैं. इनके आलीशान मकान व अन्य संपत्तियों का ब्योरा बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola