चार छात्राएं हुई गिरफ्तार वार्डेन, प्रीफेक्ट हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

देवघर : दुमका में एसपी महिला कॉलेज के आदिवासी हाॅस्टल की छात्राओं ने मोबाइल चोरी के शक पर अपनी ही क्लासमेट की न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि 18,600 रुपये के लिए उसे निर्वस्त्र कर उसकी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद मंगलवार सुबह एसपी मयूर पटेल ने […]

विज्ञापन

देवघर : दुमका में एसपी महिला कॉलेज के आदिवासी हाॅस्टल की छात्राओं ने मोबाइल चोरी के शक पर अपनी ही क्लासमेट की न सिर्फ जमकर पिटाई की, बल्कि 18,600 रुपये के लिए उसे निर्वस्त्र कर उसकी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद मंगलवार सुबह एसपी मयूर पटेल ने महिला थाना

प्रभारी से जानकारी ली. कॉलेज के छात्रावास में रहनेवाली कुछ छात्राओं से घंटों पूछताछ की. पीड़िता के बयान और एफआइआर के आधार पर पुलिस ने चार छात्राओं को गिरफ्तार किया है. मंगलवार शाम सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस हॉस्टल की वार्डेन अंजु मुर्मू और प्रीफेक्ट लतिका को हिरासत में लेकर

पूछताछ कर रही है. उपायुक्त मुकेश कुमार की ओर से अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित की टीम ने जांच शुरू कर दी है.
टीम को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. टीम में अनुमंडल पदाधिकारी जयप्रकाश झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती और डीएसपी अशोक कुमार सिंह के अलावा विवि के एक प्रतिनिधि भी शामिल हैं. विश्वविद्यालय की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम प्रोवीसी डॉ सत्यनारायण मुंडा के नेतृत्व में अलग से जांच में जुटी है. विवि की टीम ने महाविद्यालय प्रबंधन से पूछताछ की.
कई शिक्षक-शिक्षिकाओं से जानकारी जुटायी. प्रोवीसी डॉ मुंडा ने कहा कि लापरवाही बरतनेवाले लोगों और दोषी छात्राओं पर कार्रवाई होगी.
प्राचार्य गयीं छुट्टी पर
एसपी कॉलेज दुमका के आदिवासी छात्रावास में इतनी बड़ी घटना होने के बाद प्राचार्य डॉ रेणुका नाथ अचानक दो दिन की छुट्टी पर चली गयी हैं. पुलिस व प्रशासन की जांच टीम प्राचार्य से भी पूछताछ करेगी.
मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता ने लिखित शिकायत की है. चार छात्राओं को चिन्हित किया गया. चारों से पूछताछ हुई है. जो भी दोषी होंगे, उसपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola