पांकी में मुखिया को अपराधियों ने गोली मारी, घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तेतराई मुख्य बाजार में एक चाय दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे थे, तभी मारी गोली
विज्ञापन
प्रतिनिधि, पांकी
पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई के मुखिया सह पांकी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. गोली उनकी बांह में लगी है. घटना शुक्रवार की शाम करीब 6:20 बजे की बतायी जाती है. घायल मुखिया को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एमएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र पांडेय तेतराई मुख्य बाजार में एक चाय दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे थे. इसी क्रम में अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी. गोली जितेंद्र पांडेय की बांह फंसी है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. इधर, मुखिया के परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने घर के बाहर भी दो राउंड फायरिंग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










