बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक संजय भुइंया का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग में वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय वह खेत में टमाटर की फसल ढकने गया था।

विज्ञापन

लावालौंग: प्रखंड के चानी गांव में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय संजय भुईयां (पिता बुधन भुईयां) की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू होने पर संजय घर के समीप खेत में लगी टमाटर की फसल को प्लास्टिक से ढकने गया था। इसी दौरान वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल, चतरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola