चतरा में दिनदहाड़े एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
फोटो. भूक्तभोगी रामधीन दांगी | Prabhat Khabar Network
चतरा में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर रही है।
चतरा: मंगलवार दोपहर करीब 12:46 बजे शहर के नगवां मोहल्ला निवासी रामाधीन दांगी से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
रामाधीन दांगी दादपुर स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकालकर अपने घर चतरा लौटे थे। जैसे ही वह अपने घर के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है। लोगों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










