हांहे जंगल से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन
हांहे जंगल से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या, जंगल से शव बरामद लावालौंग. पुलिस ने हांहे जंगल से एक महिला का शव बरामद किया है. मजिस्ट्रेट सह बीडीओ विपिन कुमार की उपस्थिति में शव बरामद किया गया. बताया गया कि महिला 30 मार्च 2026 से लापता थी. कुछ दिन पूर्व परिजनों ने थाना में आवेदन देकर खोजबीन की मांग की थी. पुलिस ने मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मिली निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है. हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा, लेकिन वहां फोरेंसिक टीम नहीं रहने के कारण शव को हजारीबाग भेज दिया गया. मामले को लेकर पुलिस शनिवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस करेगी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola