प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को खाट पर टांग ग्रामीण चले तीन किमी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को खाट पर टांग ग्रामीण चले तीन किमी

प्रखंड के सिकिदाग पंचायत के बुटकुइया गांव के लोग बुनियादी असुविधाओं के बीच गुजर-बसर कर रहे हैं. गांव में न तो सड़क है और न ही बिजली.

विज्ञापन

कुंदा. प्रखंड के सिकिदाग पंचायत के बुटकुइया गांव के लोग बुनियादी असुविधाओं के बीच गुजर-बसर कर रहे हैं. गांव में न तो सड़क है और न ही बिजली. लोग आज भी आदिम युग में जीने को विवश हैं. सड़क के अभाव में शनिवार को एक गर्भवती महिला को खाट पर लाद ग्रामीण किसी तरह तीन किमी पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे. इसके बाद ममता वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गांव के अरविंद गंझू की पत्नी भीखी देवी को प्रसव पीड़ा हुई. परिजनों ने इसकी सूचना गांव की सहिया को दी. सहिया ने ममता वाहन को सूचना दी, लेकिन गांव तक वाहन का पहुंचना मुश्किल था. आखिरकार तड़प रही महिला को नदी पर पुल नहीं रहने के कारण खाट पर उठाकर ग्रामीणों ने नदी और खेत पार किया. बुटकुइया गांव से तीन किमी चलकर ग्रामीण लुकुइया गांव के पक्की सड़क तक पहुंचे और ममता वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले गये. हालांकि प्रसव के जच्चा-बच्चा स्वस्थ है.

वर्जन:::

बुटकुइया गांव के दुमुहान नदी पर पुल व गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण जल्द ही किया जायेगा. इसके लिए अनुशंसा में किया है. एनआरइपी विभाग के पदाधिकारी को स्थल जांच कर सड़क व पुलिया का प्राक्कलन तैयार करने को बोला गया है.

जनार्दन पासवान, विधायक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola