वैष्णवी राज 94.4 प्रतिशत अंक लाकर बनी केवी टॉपर

Updated:
विज्ञापन
वैष्णवी राज 94.4 प्रतिशत अंक लाकर बनी केवी टॉपर

परीक्षा में 41 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 40 विद्यार्थी बेहतर अंक से उत्तीर्ण हुए.

विज्ञापन

सिमरिया. केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 97.5 प्रतिशत रहा. विद्यालय से परीक्षा में 41 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 40 विद्यार्थी बेहतर अंक से उत्तीर्ण हुए. वैष्णवी राज 94.4 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर रही. वैष्णवी ईचाकखुर्द गांव निवासी ध्रुवनाथ शर्मा व रश्मि देवी की पुत्री है. अभिनव रंजन 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय व मृणाल माथुर ने 89.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य मंटु कुमार ने कहा कि यह परिणाम बच्चों की कड़ी मेहनत और लगन का है. उन्होंने सफल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत

सिमरिया. हजारीबाग रोड स्थित श्रीराम कृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का सीबीएसई 10वीं परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. परीक्षा में 54 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए. वर्षा रानी 95 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बनी. वर्षा सबानो गांव के वकील प्रसाद साहू व बसंती देवी की पुत्री है. रागिनी कुमारी 92.2 प्रतिशत के साथ दूसरा, अंकित कुमार 90.2 प्रतिशत के साथ तीसरा, लक्की राज गुप्ता ने 85.6 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. विद्यालय के निदेशक प्रवीण प्रकाश सिंह, प्राचार्य मुसाफिर सिंह, उपप्राचार्य दीपक मिश्रा, बेबी कुमारी, सुजेश कुमार, विनय कुमार शर्मा, अरविंद आनंद, संतोष राणा, एलिश सांगा, अंजना कुमारी समेत अन्य ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola