ePaper

चतरा में बाइक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ ये हादसा

Updated at : 07 Dec 2021 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
चतरा में बाइक की सीधी टक्कर में दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ ये हादसा

चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चतरा : चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की सुबह दो बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतकों में गिद्धौऱ गांव निवासी दीपेंद्र पांडेय व हजारीबाग के नूरा निवासी अशोक राणा शामिल हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अशोक बुरी तरह से घायल हो गये.

ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र चतरा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंदुमती टिबड़ेवाल के बस में उपचालक थे. पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर थे. सोमवार की सुबह हजारीबाग से अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे.

जबकि अशोक चतरा से हजारीबाग की तरफ लौट रहे थे. चिरैया स्थित घुमावदार मोड़ के समीप दोनों बाइक की टक्कर हो गयी. पुलिस दीपेंद्र के शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल चतरा ले आयी, जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, सूचना मिलने पर टिबड़ेवाल विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश शाह, प्रधानाचार्य पवन दास मृतक के परिजनों से मिले. उन्हें 10 हजार रुपये की सहयोग राशि दाह संस्कार के लिए दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola