ePaper

चतरा में कट्टा व गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 06 Jan 2024 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा में कट्टा व गोली के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

इस दौरान एक बाइक (जेएच 01डीआई-3206) से दो युवकों को आता देखा. रोक कर तलाशी ली गयी, तो कट्टा व गोली बरामद हुआ. इस संबंध में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया

विज्ञापन

टंडवा: चतरा पुलिस ने कसियाडीह व बनता गांव के बीच वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा व दो राउंड गोली के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त किया है. गिरफ्तार अपराधियों में रामगढ़ जिला के अरगड्डा थाना क्षेत्र के सिरका निवासी विकास कुमार भुईयां (पिता बंता भुईयां) व सिमरिया थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी धनंजय कुमार साव (पिता टुकेंद्र साव) शामिल हैं. यह जानकारी थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस का एक दल उक्त स्थल पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था.

इस दौरान एक बाइक (जेएच 01डीआई-3206) से दो युवकों को आता देखा. रोक कर तलाशी ली गयी, तो कट्टा व गोली बरामद हुआ. इस संबंध में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. बताया कि दोनों कुंडी गांव में रह रहे थे. छापामारी दल में एएसआई गणेश साहू, उपेंद्र नारायण सिंह, रामस्वरूप तिवारी, धीरेंद्र तिवारी शामिल थे.

Also Read: चतरा में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल, ग्रामीणों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य पर लगायी रोक

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola