ePaper

दो अपराधी गिरफ्तार, लूटे गये आभूषण बरामद

Updated at : 02 Jan 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो अपराधी गिरफ्तार, लूटे गये आभूषण बरामद

शेरघाटी के जेवर व्यवसायी से लूटपाट के मामले का खुलासा

विज्ञापन

उदभेदन : शेरघाटी के जेवर व्यवसायी से लूटपाट के मामले का खुलासा चतरा. हंटरगंज पुलिस ने आभूषण लूटपाट के मामले का उदभेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान गया जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भजेदा गांव निवासी संतोष चौधरी उर्फ ढकनी और शेरघाटी थाना क्षेत्र के चेरकी गांव (वर्तमान पता खरखूरा गांव) निवासी सिकंदर रजक के रूप में की गयी. अपराधियों के पास से लूटे गये 19 पीस सोने के आभूषण, लूट में प्रयुक्त बाइक (जेएच 03 एइ-2377) व दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की देर शाम गोसाईडीह गणपति पेट्रोल पंप के पास शेरघाटी के स्वर्णकार संतोष कुमार से आभूषणों की लूटपाट की गयी थी. संतोष की वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार में ज्वेलर्स दुकान है. वे प्रतिदिन की तरह 21 दिसंबर की शाम को शेरघाटी घर जा रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट कर ली. इस संबंध में हंटरगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया था. कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही लूटे गये आभूषण को बरामद किया. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास है. संतोष पर 15 व सिकंदर पर सात मामले दर्ज हैं. छापामारी टीम में एसडीपीओ संदीप सुमन के अलावा हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, पुरूषोत्तम अग्निहोत्री, एएसआई सुनील कुमार दुबे व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola