स्कूल का ताला तोड़कर चोरी, सामान लेकर भाग रहे थे आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीएसपी मुख्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के इटखोरी स्थित बालिका परियोजना उच्च विद्यालय में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.चोरी का सामान भी बरामद हुआ.

विज्ञापन

चतरा. इटखोरी पुलिस ने बालिका परियोजना उच्च विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में परोका गांव निवासी तुषार कुमार व पुराना नगर इटखोरी निवासी सुनील कुमार शामिल हैं. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त की रात विद्यालय से कई सामान की चोरी हुई थी.

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी के सामान को बुलेट बाइक से परोका की ओर ले जा रहे हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर झाड़ी में छिपाकर रखे अन्य सामान भी बरामद किये गये.

बरामद सामानों में लोहे की अलमारी, बड़ी बैटरी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, मॉनिटर, दो कीपैड मोबाइल व दो स्मार्टफोन शामिल हैं. घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बुलेट भी जब्त की गयी. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सअनी विदेश कुमार पांडेय, पंकज कुमार व इटखोरी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें: दशरथ मांझी की याद में चतरा से निकली बाइक रैली, भारत रत्न देने की उठी मांग

ये भी पढ़ें: चतरा में 751 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बुद्ध नदी से जल लेकर पहुंचे मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola