बड़गांव घटना पर बड़ा एक्शन, टंडवा पहुंचे डीआईजी; फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते डीआईजी. | Prabhat Khabar Network

डीआईजी अंजनी कुमार झा ने टंडवा पहुंचकर बड़गांव घटना की समीक्षा की और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

चतरा. उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने सोमवार को टंडवा थाना पहुंचे. इस दौरान उन्होंने चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के साथ बड़गांव घटना को लेकर अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीआईजी ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे प्रयासों की जानकारी ली. इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया अबतक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी व कार्रवाई की जा रही है. डीआईजी ने कोयलांचल क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराधियों पर सख्ती बरतने को कहा. बैठक में डीएसपी प्रभात रंजन, थाना प्रभारी पप्पू शर्मा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में बैठक के दौरान बड़ा फैसला, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई का निर्देश

ये भी पढ़ें: 16 टीमों के बीच घमासान, रोमांचक मुकाबले में कुब्बा एकादश ने मारी बाजी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola