पुलिस पर पथराव करने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें एक जवान को सिर व आंख में चोट लगी.
हंटरगंज. पुलिस पर पथराव करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बहेरा गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ छोटू व डुमरिया गांव निवासी अजीत कुमार उर्फ कैलू शामिल हैं. बताया गया कि एक जनवरी को कौलेश्वरी मोड़ के पास दो पक्षों में मारपीट हो रही थी. इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझा रही थी. इसी बीच उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके, जिसमें एक जवान को सिर व आंख में चोट लगी. इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक राजदेव पांडेय ने हंटरगंज थाना में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दीपक का आपराधिक इतिहास है. उसके खिलाफ हंटरगंज थाना में दो मामले दर्ज है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार समेत कई जवान शामिल थे.
चोरी गयी बैट्री बरामद, कई हिरासत में
चतरा. सदर पुलिस ने चोरी के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.उल्लेखनीय है कि कसियाडीह गांव से तीन दिन पूर्व दो ट्रैक्टर से बैट्री की चोरी हुई थी. ट्रैक्टर अशोक दांगी व सरयू दांगी के हैं. पुलिस में चोरी की शिकायत की गयी थी. इसके बाद टीकर व चंगेर से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. बैट्री बरामद कर ली गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




