दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

Updated at : 06 Mar 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
दो किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

पत्थलगड्डा पुलिस ने 2.200 किलो अफीम के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

06 सीएच 10- प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीपीओ. सिमरिया. पत्थलगड्डा पुलिस ने 2.200 किलो अफीम के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाईक (जेएच 2 बीजी 0834) व तीन मोबाईल जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्करो में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी सावन टूटी, हजारीबाग जिला चौपारण थाना क्षेत्र के बीघा गांव निवासी दास मुंडा व गसिया मुंडा शामिल है. यह जानकारी एसडीओ प्रदीप कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चौपारण से अफीम व्यापार के लिए बहेरा गांव आने वाले है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए बहेरा गांव के पास वाहन चेकिंग शुरू किया. इस दौरान दो व्यक्ति बाईक पर सवार होकर बेहरा से कटकमसांडी के रास्ते जा रहे थे. बाईक को रोक कर तलाशी लिया गया. इस दौरान बाईक के डिक्की से अफीम मिला. पूछताछ में बताया कि खूंटी से अफीम मंगाकर ऊंची कीमत पर चौपारण में बेचते है. अफीम सावन टूटी से लेकर जा रहे थे. इसके बाद सावन को पकड़ा गया. पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या 7/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर तीनो को जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि इसमें संलिप्त अन्य तस्करो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थो की तस्करी व इसमें संलिप्त लोगो को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. छापामारी टीम में पत्थलगड्ढा सीओ उदल राम, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व कई जवान शामिल थे. प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola