पुलिस को देखते ही भागने लगे थे तीनों, पीछा कर पकड़े गये; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
गिरफ्तार आरोपी के साथ डीएसपी व थाना प्रभारी: PRABHAT KHABAR NETWORK
पुलिस ने हजारीबाग रोड पर चेकिंग के दौरान चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरों को पकड़ने में सफलता मिली. गिरफ्तार युवकों को जेल भेज दिया गया है.
मयूरहंड. पुलिस ने चोरी की एक स्प्लेंडर बायक (एमएच02जीसी4226) के साथ तीन चोर को हजारीबाग जिला के पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम जेल भेज दी.
आपके शहर में
जेल भेजे गये लोगों में इटखोरी थाना क्षेत्र के सहरजाम गांव निवासी शंभु भुईयां के पुत्र सूरज कुमार भुईयां, सुरेंद्र यादव के पुत्र प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल व साजन कुमार उर्फ सर्जन (उम्र 20) शामिल हैं. यह जानकारी मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्ध हज़ारीबाग रोड़ होते हुए इटखोरी मोड़ की और जा रहे हैं.
त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम का गठन कर स्थल पहुंचें. जहां संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे. पीछा कर दोनों को पकड़ा गया. दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल दुबे के साथ सहायक अवर निरीक्षक पुनीत कुमार समेत बल उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में लगातार बारिश से लोबगा तालाब का बांध टूटा, 15 हजार मछलियां बहीं; एक एकड़ धान की फसल बर्बाद
ये भी पढ़ें: शादी का झांसा, नाबालिग से संबंध और फिर बच्चा होने पर इनकार; आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए