गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर मयूरहंड में निकली कलश यात्रा, मंदिर में हुआ कलश स्थापना

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल भाजपाई: PRABHAT KHABAR NETWORK

मयूरहंड में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती मनाई गई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकालकर बजरंग बली मंदिर में स्थापना की.

विज्ञापन

मयूरहंड. संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलश वंदन यात्रा निकाली. कलश यात्रा मयूरहंड विद्यालय मोड़ से बजरंग बली मंदिर पहुंचा.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कलश को मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिरोमणि के जन्मस्थली सोर गोवर्धनपुर की कलश वाराणसी के पावन भूमि से युक्त है.

कलश यात्रा में इटखोरी भाजपा मंडल प्रभारी महेंद्र नायक, सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव, मंडल अध्यक्ष कैलाश राम, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री बिशम्भर राणा, व्यास राम, संजय प्रजापति, उमेश कुमार, नंदलाल पांडेय, रामेश्वर साव, लक्ष्मी दांगी समेत कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: चतरा में फुटबॉल का जुनून! 5 इलाकों की 20 टीमें टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा

ये भी पढ़ें: चतरा में फुटबॉल का जुनून! 5 इलाकों की 20 टीमें टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा


विज्ञापन
अपूर्व कुमार शुक्ला

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola