चतरा में फुटबॉल का जुनून! 5 इलाकों की 20 टीमें टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा
फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन : PRABHAT KHABAR NETWORK
पत्थलगड्डा प्रखंड के कुब्बा गांव में शांति क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया. इस रोमांचक मुकाबले में 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन देखने लायक था.
पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा प्रखंड के कुब्बा गांव में स्थित झुमरी खेल मैदान में शांति क्लब कुब्बा के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया महेश दांगी, आयोजन समिति अध्यक्ष रामजीत दांगी, समाजसेवी संदीप कु. सिंह, जनार्दन दांगी, अंबिका यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
आपके शहर में
उद्घाटन मैच शांति क्लब कुब्बा बनाम मुढ़ेसा एकादश के बीच खेला गया. जिसमें शांति क्लब कुब्बा ने आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री दांगी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पत्थलगड्डा, सिमरिया, चतरा, गिद्धौर कटकमसांडी के कुल 20 टीमें भाग लिए हैं. उन्हें बताया कि खेल 20-20 मिनट का होगा. समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 11000 द्वितीय पुरस्कार 7500 व तृतीय पुरस्कार के रूप में 5100 रुपया रखा गया है.
साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में बिनोद राम, गोपाल यादव, अरुण कुमार, मुकेश राम, बबलू राम, बैजनाथ यादव, वरुण सिंह,राहुल कुमार, उपेन्द्र दांगी, कैलाश यादव, सिकन्दर राम, किशन, संजय, प्रभाकर, बंटी, दीपक, रुपेश, विकास, विजय, मिथिलेश, शिवम, सोरेन आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं .
ये भी पढ़ें: युवक पर हमला कर किया था गंभीर घायल, महीनों से फरार आरोपी को पुलिस ने ऐसे दबोचा
ये भी पढ़ें: अगस्त का राशन अटका! 16 दिन से FCI गोदाम बंद, 16 पंचायतों में नहीं हुआ उठाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए