चेकनाका पर विधायक ने दंडाधिकारी से की बदसलूकी, गाड़ी रोकने पर दी ऐसी धमकी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 6:42 AM

विज्ञापन

चतरा-हजारीबाग जिला के सीमावर्ती क्षेत्र परसौनी के पास बने अस्थायी चेकनाका पर तैनात दंडाधिकारी कौशल किशोर और बरही के विधायक उमाशंकर अकेला आपस में उलझ गये

विज्ञापन

इटखोरी(चतरा) : चतरा-हजारीबाग जिला के सीमावर्ती क्षेत्र परसौनी के पास बने अस्थायी चेकनाका पर तैनात दंडाधिकारी कौशल किशोर और बरही के विधायक उमाशंकर अकेला आपस में उलझ गये. घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है. दंडाधिकारी का आरोप है कि चेकनाका नहीं खोलने के कारण विधायक के साथ चल रहे एक व्यक्ति ने उनसे अभद्र व्यवहार किया. वहीं, विधायक ने उन्हें औकात मे रहने की नसीहत दी. दोनों के बीच आधे घंटे तक बकझक होती रही. बाद मौके पर पहुंचे इटखोरी बीडीओ विजय कुमार ने मामले को शांत कराया.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी गयी हैं. सरकारी आदेश के तहत ही चतरा जिले की सीमा पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. रविवार दोपहर बरही विधायक उमाशंकर अकेला इटखोरी के रास्ते अपने क्षेत्र के पथलगड्डा गांव जा रहे थे. उनका वाहन परसौनी के पास लगाये गये अस्थायी चेकनाका पर पहुंचा. उस दौरान ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी कौशल किशोर ने बताया : अचानक विधायक (उस समय तक उन्हें नहीं पहचानते थे) मेरे पास पहुंचे और चेकनाका खोलने को कहा. मैंने कहा वरीय अधिकारियों का आदेश है गाड़ी नंबर की इंट्री करके ही चेकनाका खोलना है.

इतना सुनते ही विधायक फूट पड़े और अनाप-शनाप बोलने लगे. उनके साथ चल रहे एक व्यक्ति ने मेरा मास्क खींच कर तोड़ दिया. जब मैंने कहा कि मैं अपनी ड्यूटी निभा रहा हूं, तो विधायक ने मुझे औकात में रहने की नसीहत दी. कहा : तुम जेइ हो, तो मुझे प्रणाम क्यों नहीं किया? प्रोटोकॉल को समझो! आधे घंटे तक चली कहा-सुनी के बाद मौके पहुंचे बीडीओ विजय कुमार ने मामले को शांत कराया और विधायक को जाने दिया गया

विधायक ने कहा : प्रोटोकॉल समझा रहे थे मेरे साथ गार्ड हैं, तो दंडाधिकारी को पता होना चाहिए कि कोई वीआइपी ही होगा. मेरे गार्ड ने मेरा परिचय दिया, इसके बावजूद दंडाधिकारी ने चेकनाका नहीं खोला. उसने मास्क भी नहीं पहना था. मेरे सामने माथे पर चश्मा लगाकर बात कर रहा था. मैंने उसे प्रोटोकॉल की जानकारी लेने का नसीहत भर दी है.उमाशंकर अकेला, बरही के विधायक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola