आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की सुविधा नहीं, परेशानी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 20 May 2026 8:25 PM

विज्ञापन

प्रखंड के घोड़दौड़ पंचायत के पूर्णाडीह आंगनबाडी केंद्र में पानी की काफी किल्लत है.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड के घोड़दौड़ पंचायत के पूर्णाडीह आंगनबाडी केंद्र में पानी की काफी किल्लत है. आंगनबाडी केंद्र परिसर में पानी के लिए चापानल व जलमीनार नही है, जिससे बच्चों को पानी पीने में दिक्कत होती है. दूसरे के घर के पानी से प्यास बुझाते है. रसोईया को भोजन बनाने के लिए गांंव के दूसरे घरों से पानी लाना पड़ता है. इस संबंध में सेविका गंगा देवी ने बताया कि एक चापानल सेट करने के लिए हाल के दिनो में बोरिंग हुई था, लेकिन उक्त बोरिंग में पानी नही निकला है. रसोईया 400 मीटर दूर जाकर पूर्णाडीह स्कूल में स्थित चापानल से पानी भरकर सिर पर लाते है, तब जाकर बच्चों के लिए भोजन बनाती हैं. पानी की समस्या को लेकर सेविका, सहायिका, पोषणसखी व बच्चे सभी परेशान रहते है. सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण हंटरगंज. सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान दवा, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, उपस्थिति पंजी, शौचालय, पेयजल, ऑक्सीजन, साफ-सफाई का निरीक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. सफाई कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान आधा दर्जन गोपालपुर के बिरहोर परिवार के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. इसके बाद पांडेयपूरा अस्पताल का निरीक्षण किया. सुचारू ढंग से संचालन को लेकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वेद प्रकाश को कई निर्देश दिये. मौके पर डॉ केके शाहा, बीपीएम संजय सिन्हा, बैम रवि पांडेय, बीडीएम ओमप्रकाश, एमटीएस राजेश कुमार, शिवेंदु कुमार विद्यानंद के अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola