युवक को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
युवक को मारपीट कर किया जख्मी, अस्पताल में भर्ती

थाना क्षेत्र के इचाकखुर्द गांव निवासी जमाल अंसारी (पिता-इजहार मियां) को तीन युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

सिमरिया. थाना क्षेत्र के इचाकखुर्द गांव निवासी जमाल अंसारी (पिता-इजहार मियां) को तीन युवकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसका इलाज परिजन रेफरल अस्पताल में हो रहा है. घायल युवक के परिजनों ने थाना में आरोपियों के खिलाफ आवेदन दिया है. घायल जमाल के अनुसार राकेश कुमार, कृष्णकांत कुमार वर्मा व तिलेश्वर दांगी ने मछली मारने के बहाने उसे घर से बुलाया और जंगल में ले जाकर बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया. होश आने पर दोबारा उसकी पिटाई की. पिटाई से जमाल के शरीर पर चोट के निशान उभर आये हैं. इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. इधर कृष्णकांत वर्मा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है. थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola