अमेरिका से विद्यार्थियों को विज्ञान के टिप्स दिये
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
अमेरिका से विद्यार्थियों को विज्ञान के टिप्स दिये
विज्ञापन
चतरा. अमेरिका के जाने माने प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉ शंकराचार्य ने ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन किया. जिसमें मॉडल कॉलेज, महिला कॉलेज चतरा, आनंदा कॉलेज हजारीबाग व विभावि के विज्ञान विषय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए. व्याख्यान की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ चंद्रभूषण शर्मा ने अपने संबोधन के साथ किया. इस मौके पर शंकराचार्य ने छात्र-छात्राओं को बोटनी व ज्यूलॉजी पढ़ाई करने की जानकारी दी. सूचना एवं प्रोद्यौगिकी के माध्यम से इसका उपयोग करने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अपने करियर के प्रति सजग रहे. विषय का चयन कर लक्ष्य की प्राप्ति करें. मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ मनीष दयाल, प्रो शोभा कुजूर, प्रवीण कुमार सिंह, शशि मित्तल, अंकज सिन्हा, बजरंग कुमार समेत अन्य शामिल थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन