शहर के बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराना प्राथमिकता : सुदेश

Updated:
विज्ञापन

शहर के बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कराना प्राथमिकता : सुदेश

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुदेश कुमार उर्फ फंटूश ने शनिवार को बाइक रैली निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन किया. बाइक रैली में काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे. बाइक रैली नयकी तालाब के पास से शुरू किया, जो पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता बिजली, पानी, स्वच्छता, सड़क पर काम करना है. बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम कराउंगा. बिजली व्यवस्था सुदृढ़ किया जायेगा. जनसमस्याओं का समाधान लोगों के बीच जाकर करूंगा. नगर परिषद कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जायेगा. मौके पर उमेश चंद्रवंशी, बिहारी चंद्रवंशी, राजा कुमार, अशोक कांदू, मो कुर्बान, दीपक कुमार गुप्ता समेत कई शामिल थे. सुदेश के समर्थन में महिलाओं ने भी सड़क पर उतर कर मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola