माता के जयकारों से गूंज रहा है कौलेश्वरी पर्वत

Updated:
विज्ञापन
माता के जयकारों से गूंज रहा है कौलेश्वरी पर्वत

पूजा को लेकर हंटरगंज के डाकबंगला मोड़ से कौलेश्वरी के हटवारिया तक पूजन सामग्री व अन्य चीजों की दुकानें सजी हुई हैं.

विज्ञापन

हंटरगंज. चैती नवराव के नौवें दिन शुक्रवार को मां कौलेश्वरी पर्वत श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. कौलेश्वरी माता के जयकारे से मंदिर परिसर व पर्वत गूंजता रहा. पूजा को लेकर हंटरगंज के डाकबंगला मोड़ से कौलेश्वरी के हटवारिया तक पूजन सामग्री व अन्य चीजों की दुकानें सजी हुई हैं. प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालु कौलेश्वरी पर्वत पहुंच रहे हैं. काफी संख्या में बच्चोँ का मुंडन संस्कार भी हो रहा है. श्रद्धालु कौलेश्वरी पर्वत पर स्थित सरोवर में स्नान करने के बाद मां कौलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं और अपने व अपने परिवार के सुख, समृद्धि की कामना कर रहे हैं. बकरे व नारियल की बली दी जा रही है. यहां झारखंड के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप, सीओ रितिक कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार मेला का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. कौलेश्वरी मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं.

वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा

इटखोरी. वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई. इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. सुबह होते ही माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. नौ दिनों तक माता की साधना करने वाले साधकों ने पूर्णाहुति हवन किया. एसपी सुमित अग्रवाल, उनकी पत्नी व पुत्र ने भी पूर्णाहुति हवन किया. मां भद्रकाली का दरबार जयकारों से गूंजता रहा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola