जिले के विकास के लिए भाजपा का साथ दें: कालीचरण

कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
हंटरगंज. चतरा संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा. भाजपा के पक्ष में वोट कर पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के तमाम सहयोगी नोट के बदले वोट का खेल खुलेआम खेल रहे हैं. एक ओर पीएम नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए हर पल पसीना बहा रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस जहां कहीं सत्ता में हैं, वहां देश लूटने का काम कर रही है. उन्होंने गरीब, किसान, महिलाओं को न्याय दिलाने का वादा किया. कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि मौका दें, क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. हर गांव में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की सुविधा बहाल की जायेगी. महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ा जायेगा. मौके पर साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, सरदार बलवंत सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, कमलेश पासवान, संतन पासवान, शोभा देवी, सूर्यदेव यादव, सुबोध सिंह समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




