चोरी हुई जेसीबी मशीन केरेडारी जंगल से बरामद
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जेसीबी मालिक के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था.
विज्ञापन
टंडवा. शहीद चौक से छह दिन पूर्व चोरी हुई जेसीबी मशीन को पुलिस ने बरामद कर लिया है. जेसीबी को केरेडारी थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किया है. मालूम हो कि शंकर प्रजापति की जेसीबी मशीन शहीद चौक से चोरी हो गयी थी. जेसीबी मालिक के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया था. थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में लगातार छापामारी की जा रही थी.
जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : सीओ
टंडवा. प्रभारी सीओ गौरव कुमार राय ने टंडवा बाजार का भ्रमण किया. कहा कि टंडवा में बाजारटांड़, शहीद चौक, आंबेडकर चौक, गुप्ता चौक, तहसील कचहरी समेत वैसी जगह जहां अतिक्रमण है, वहां अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पहले दो नोटिस भेजने के बाद खुद लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. बताया कि मिश्रौल में भी अतिक्रमण करने मामला सामने आया है. वहां भी जल्द जांच की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










