चतरा में एसएसबी 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा में एसएसबी की 35वीं बटालियन ने अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान जरूरतमंद छात्रों को साइकिल और शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई.

विज्ञापन

चतरा. चतरा कॉलेज के मल्टीपर्पस हॉल में बुधवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 35वीं बटालियन का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बटालियन के विशेष प्रचालन (गयाजी) के डीआइजी मानवेंद्र नेगी और चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया. डीआइजी ने बटालियन के वीर शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

विज्ञापन

भांगड़ा, बिहू और बंगाली नृत्य ने मोहा मन

समारोह में चतरा और आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रांतों से जुड़े एसएसबी जवानों ने देश की बहुरंगी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की. भांगड़ा, बिहू, बंगाली और तेलंगाना नृत्य के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.

नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया. एसएसबी के प्रशिक्षित श्वान दस्ते ने अनुशासन और प्रशिक्षण से जुड़े हैरतअंगेज करतब दिखाकर खूब तालियां बटोरीं.

जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली साइकिल और पढ़ाई की सामग्री

मौके पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के तहत स्थानीय विद्यालयों के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल और पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया. बच्चों को स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स, पानी की बोतल, छाता, नोटबुक सहित अन्य सामग्री दी गयी.

फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया.

महिलाओं के लिए 20 दिवसीय ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शुरू

ग्रामीण महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 20 दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटिशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ भी किया गया.

शिक्षा, खेल और कौशल विकास को बढ़ावा : डीआइजी

मौके पर डीआइजी मानवेंद्र नेगी ने कहा कि एसएसबी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रही है. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, खेल और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है.

ईमानदारी और समर्पण से सेवा कर रहे जवान : विधायक

विधायक जनार्दन पासवान ने एसएसबी जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जवान पूरी ईमानदारी, समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ देश व समाज की सेवा कर रहे हैं. उनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा से आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल रहा है. जवान देश के अंदर और सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात मुस्तैद रहते हैं, जिससे देशवासी चैन की नींद सोते हैं.

ये लोग रहे मौजूद

समारोह में 29वीं बटालियन एसएसबी गयाजी के कमांडेंट कुणाल, 35वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट एनेंद्र मणि सिंह, चतरा कॉलेज के प्राचार्य मुकेश कुमार झा, डीएफओ राहुल मीणा, कारा अधीक्षक मेंसन बरुआ, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, एसएसबी के अधिकारी और जवान सहित अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola