चतरा के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह भोगता की 29वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

माल्यार्पण करते विधायक व अन्य : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह भोगता की 29वीं पुण्यतिथि पर नेताओं ने उन्हें याद किया और उनके संघर्षों को नमन किया.

विज्ञापन

चतरा. पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह भोगता की 29वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनायी गयी. सदर प्रखंड के ऊंटा मोड़ स्थित चौक पर लगी उनकी प्रतिमा पर विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता समेत कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान लोगों ने स्व. महेंद्र सिंह भोगता के क्षेत्र और गरीबों के हित में किये गये कार्यों को याद किया.

विज्ञापन

1985 से 1995 तक रहे चतरा के विधायक

मौके पर विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि स्व. भोगता गरीबों की आवाज थे. वे 1985 से लेकर 1995 तक लगातार चतरा के विधायक रहे. इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा में लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि स्व. भोगता ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों को प्राथमिकता दी और क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से सदन में रखा.

संघर्ष में बीता जीवन : कुमार उज्ज्वल

सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने कहा कि स्व. महेंद्र सिंह भोगता का जीवन संघर्ष में बीता. वे हमेशा गरीबों के हित में सोचते थे. उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के प्रति स्व. भोगता की संवेदनशीलता और उनके संघर्ष को हमेशा याद किया जायेगा.

सरल स्वभाव के थे स्व. भोगता

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि उनके चाचा सरल स्वभाव के थे. वे लोगों से सहजता से मिलते थे और गरीबों के हित में हमेशा खड़े रहते थे. उन्होंने बताया कि नौ सितंबर 1997 को हृदय गति रुकने से स्व. महेंद्र सिंह भोगता का निधन हो गया था. उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया.

कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप सिंह, गौरी यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, भवानी राय, केदार दांगी, धर्मनाथ ठाकुर, गोविंद दांगी, उदय वर्मा, मुकेश सिंह, विद्यासागर आर्य आदि उपस्थित थे. सभी ने स्व. महेंद्र सिंह भोगता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़ें: कुंदा में सड़क बनी मुसीबत, प्रसव पीड़ा में गर्भवती को बाइक से पहुंचाया मुख्य मार्ग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola