त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी : डीआइजी

Updated at : 20 Mar 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी : डीआइजी

त्योहारों को लेकर हजारीबाग डीआइजी अंजली कुमार झा चतरा पहुंचे

विज्ञापन

जाना हाल. त्योहारों को लेकर हजारीबाग डीआइजी अंजली कुमार झा चतरा पहुंचे चतरा. हजारीबाग डीआइजी अंजली कुमार झा शुक्रवार को चतरा समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. एसपी कक्ष में डीसी व एसपी से जिले की विधि व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद काॅन्फ्रेंस हॉल में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और त्योहारों को लेकर विधि व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली. त्योहार के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. डीआइजी ने त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने की बात कही. त्योहार में विधि-व्यवस्था खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निबटने को कहा. साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने को कहा. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. हर गतिविधि पर नजर रखी जायेगी. कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां पल-पल की जानकारी ली जायेगी. एसपी ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर तैयारी की गयी है. किसी भी स्थिति से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की. मौके पर चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल, टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा के अलावा सभी पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola