कुंदा प्रीमियर लीग की विजेता बनी साउंड ब्लास्टर की टीम

स्वीट सिक्सर को 53 रनों से हराया
: स्वीट सिक्सर को 53 रनों से हराया कुंदा. प्रखंड के जनता हाई स्कूल खेल मैदान में चल रहे कुंदा प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल मैच रविवार को खेला गया. फाइनल मैच साउंड ब्लास्टर बनाम स्वीट सिक्सर के बीच खेला गया. साउंड ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 170 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी स्वीट सिक्सर की टीम 117 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. इस तरह साउंड ब्लास्टर ने 53 रनों से मैच जीत कर लीग का विजेता बना. साउंड ब्लास्टर के मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच व स्वीट सिक्सर के आशीष कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मैच आयोजक सह कुंदा सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू ने कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए खेल का अपना महत्व है. खेल से शरीर चुस्त- दुरूस्त रहता है. खेल से जीवन में अनुशासन का भाव आता है. विजेता टीम को 18 हजार व उपविजेता टीम को 12 हजार नकद व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर बिनोद साव,अशोक कुमार,सुरेद्र कुमार,आदित्य यादव,विशाल कुमार,पंकज,टाइगर,विजय साव समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




