2.350 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
2.350 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

उसकी पहचान भीखारी गंझू के रूप में की गयी, जो लावालौंग थाना क्षेत्र के हुटरू गांव का रहने वाला है.

विज्ञापन

चतरा. लावालौंग पुलिस ने 2.350 किलोग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान भीखारी गंझू के रूप में की गयी, जो लावालौंग थाना क्षेत्र के हुटरू गांव का रहने वाला है. उसके पास से अफीम के अलावा 17050 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक बाइक व एक मोबाइल जब्त किया गया है. यह जानकारी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने दी. उन्होंने जारी बयान में बताया है कि सूचना मिली थी कि सिलदाग से हांहे होकर एक बाइक सवार अफीम लेकर लावालौंग की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान टेवना गांव के पुलिया के समीप उसे पकड़ा गया. तलाशी के दौरान अफीम व नकद मिला. इस संबंध में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार व पुलिस के कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola