कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

प्रखंड के नवादा स्थित भवानी मठ में सोमवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह वार्षिकोत्सव शुरू हुआ.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के नवादा स्थित भवानी मठ में सोमवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह वार्षिकोत्सव शुरू हुआ. मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए केंदू गांव स्थित मानत नदी पहुंची. यज्ञाचार्य पंडित भैरव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे. वहां कलश को स्थापित किया. मौके पर यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ करने से गांव में सुख, शांति व समृद्धि की प्राप्ति होती है. यज्ञ समिति अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद ठाकुर ने बताया यज्ञ 31 मार्च से छह अप्रैल तक चलेगा. यज्ञ में अयोध्या, चित्रकूट और वृंदावन से प्रवचन के लिए लोग पहुंच रहे है. सांध्यकालीन भजन कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम होगा. साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साव, मुखिया सुनीता कुमारी, वीणा देवी, यज्ञ समिति के कमल देव राणा, पारस सिंह, बसंत कुमार साहू, रविंद्र प्रसाद यादव, कलिंदर यादव, रामेश्वर राणा, शंभू कुमार साहू, कैलाश बैठा, उगन भुइयां, प्रकाश कुमार, सुनील गंझू, शिबू गंझू, अनिल प्रसाद, कृष्णा साव, धर्मवीर बैठा, राकेश कुमार, सुबोध ठाकुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola