कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

प्रतापपुर. टंडवा पंचायत के अशनाही गांव के देवी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता खेदु यादव, टंडवा मुखिया किशोर यादव मुख्य रूप से शामिल हुए. कलश यात्रा में 501 महिलाएं व कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. सभी कुशहा के पवित्र नदी से कलश में जल भरा, फिर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. अतिथियों ने कहा कि यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति आती है. मौके पर कमलेश यादव, गुड्डु यादव, संतोष यादव, नंदु यादव, मिथिलेश कुमार, दिलीप कुमार, रामदेव यादव, उमन यादव समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola