गिद्धौर से बालू का हो रहा है उठाव, हजारीबाग में हो रही है बिक्री

प्रखंड के विभिन्न नदियों से बालू का उठाव जारी है. अवैध बालू का उठाव कर रेलवे साइडिंग के समीप डंप किया जा रहा है.
गिद्धौर. प्रखंड के विभिन्न नदियों से बालू का उठाव जारी है. अवैध बालू का उठाव कर रेलवे साइडिंग के समीप डंप किया जा रहा है. क्षेत्र के बलबल स्थित मुहाने नदी, तरी घटेरी, सिंदुआरी, बड़की नदी, मारंगी, खलारी नदी से बालू का उठाव धड़ल्ले से जारी है. मुहाने नदी से बालू का उठाव कर दूसरे जिला हजारीबाग ले जाकर बेचा जा रहा है. दुवारी रेलवे स्टेशन के आसपास काफी मात्रा में बालू डंप है. बताया जाता है कि माफियाओं की मिलीभगत से बालू का उठाव कर रेलवे ठेकेदारों को बेचा जा रहा है. पकड़े गये ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार खनन विभाग की ओर से जुर्माना लेकर बालू लदे ट्रैक्टरों को छोड़ दिया जा रहा है. थाना व अंचल कार्यालय से महज 500 मीटर दूरी से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर धड़ल्ले से गुजर रहे है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ऊंची कीमत पर बालू की बिक्री हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




