चौकीदार के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक

Updated:
विज्ञापन
चौकीदार के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक

मालूम हो कि तीन दिन पहले चौकीदार द्वारा ट्रक चालक से पैसा लेते हुए और नो इंट्री में बैरियर हटाते हुए ट्रक को पास करते वीडियो वायरल हुआ था.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के जबड़ा चेक पोस्ट पर ट्रक चालक से अवैध रूप से वसूली करते चौकीदार सत्येंद्र सिंह के वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है. सीओ गौरव कुमार राय ने चौकीदार से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन चौकीदार द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगा दी गयी है. मालूम हो कि तीन दिन पहले चौकीदार द्वारा ट्रक चालक से पैसा लेते हुए और नो इंट्री में बैरियर हटाते हुए ट्रक को पास करते वीडियो वायरल हुआ था.

मचान में बंधे दो मवेशियों की चोरी

गिद्धौर.थाना क्षेत्र के पिंडारकोण के देवी मंडप के समीप मचान में बंधे दो मवेशियों की चोरी बुधवार की रात हो गयी. भुक्तभोगी सुरेश यादव ने बताया कि बुधवार को मवेशी को घर समीप मचान में बांध दिया. गुरुवार के सुबह मवेशी को चारा देने गया, तो दोनों मवेशी गायब थे. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. मालूम हो कि थाना क्षेत्र के कई गांवों में लगातार मवेशियों की चोरी हो रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola