जात-पात से ऊपर उठ कर एकजुट होकर रहें : सांसद

विराट हिंदू सम्मेलन सह आंबेडकर जयंती समारोह
: विराट हिंदू सम्मेलन सह आंबेडकर जयंती समारोह जोरी. काली मंदिर परिसर में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन सह आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी मुख्य रूप से शामिल हुए. मौके पर सांसद ने जात-पात से ऊपर उठ कर एकजुट रहने की बात कही. कहा कि धर्म से ऊपर जाति नहीं होती है, इसलिए सभी एकजुट रहें. उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि उन्होंने भारत के संविधान के रूपरेखा तय कर करोड़ों लोगों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार दिलाया है. विधायक ने कहा कि बाबा साहब के विचार को अपनाने से ही सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा. अयोध्या से आये संत स्वामी सीताराम शरण महाराज जी ने कहा कि हिंदू को जगने व जगाने की जरूरत है. विराट सम्मेलन के माध्यम से समरस्ता, पर्यावरण बचाने और लोगों को संगठित करने का काम करना है. जहां-जहां हिंदू घटा है, वहां देश बंटा है. हिंदू जगेगा, तो विश्व जगेगा और मानव का कल्याण होगा. हम सब मिल कर संगठित होकर हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लें. संत स्वामी सीताराम ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्म की जननी है. इसकी रक्षा हम सभी एकजुट होकर ही कर सकते है. मौके पर आचार्य श्याम शरण जी महाराज, लाडली शरण, जयप्रकाश दास के अलावा जितेंद्र सिंह, पोषण भारती, नित्यानंद उपाध्याय, चंद्रिका यादव, प्रह्रलाद चौधरी, मनोज सिंह, भैरवनाथ सिंह समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




