टंडवा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव; पुलिस तैनात
फोटो. मृतक का फाइल फोटो आरोपी के घर के बाहर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
झारखंड के टंडवा में नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
टंडवा से वरुण सिंह की रिपोर्ट टंडवा: एक नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के आरोप के बाद युवक को ग्रामीणों पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान मो. एमरोज (25) के रूप में हुई. ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात 10 बजे युवक ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था. अपहरण के बाद नाबालिक को दो दिनों तक अपने घर में रखा व उसके साथ दुष्कर्म किया.
इस दौरान परिजनों ने नाबालिक की काफी खोजबीन किया पर वह नही मिली. बताया जाता है कि आरोपी के घर वालों से भी नाबालिक छात्रा के बारे मे पूछताछ गयी पर किसी ने कुछ नही बताया. मंगलवार की सुबह करीब दो बजे छात्रा अपने घर पहुंची. जहां उसने पूरी घटनाक्रम से परिजनों को अपहरण व दुष्कर्म के बारे मे बताया.
आरोपी ने छात्रा को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी.घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. जिसके बाद सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने मो. एमरोज के घर को घेर लिया. जिसके बाद वह घर से भागने का प्रयास किया. जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया व जमकर पिटाई कर दी.इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली.
पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर युवक को घायल अवस्था मे ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे अस्पताल में इलाज के बाद हज़ारीबाग बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मारपीट में युवक का पिता सुल्तान मियां भी घायल हुआ है.
पुलिस ने नाबालिग को अपने संरक्षण में ले लिया है. जिसका मेडिकल जांच कराया जाएगा.इधर मृतक के परिजनों का पुलिस ने बयान दर्ज किया है.ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के विरुद्ध पूर्व में भी दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था. वह इस मामले में 2023 में जेल जा चुका था.
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ बड़गांव का मगहिया टोला
बड़गांव का मगहिया टोला में घटना के बाद सन्नाटा पसर गया है. सभी के जुबान पर सिर्फ घटना की चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि अंदर ही अंदर दोनों पक्षो में आक्रोश अभी भी व्याप्त है. दोनों का घर आमने सामने होने के कारण कभी भी दुबारा घटना घट सकती है. जिसे देखते हुए किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस छावनी में पूरे इलाके को तब्दील कर दिया गया है.
बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है: एसडीपीओ
एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि छात्रा ने पूछताछ में दुष्कर्म होने की बात पुलिस को बतायी है. जिसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद भीड़ ने युवक की पिटाई से मौत हुई है. मृतक युवक इससे पूर्व भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










