रंधीर बने मयूरहंड पैक्स के अध्यक्ष, दी बधाई

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
रंधीर बने मयूरहंड पैक्स के अध्यक्ष, दी बधाई

पैक्स अध्यक्ष को लेकर मंगलवार को पंचायत सचिवालय में मतदान हुआ. इसमें मयूरहंड के रंधीर कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए.

विज्ञापन

मयूरहंड. पैक्स अध्यक्ष को लेकर मंगलवार को पंचायत सचिवालय में मतदान हुआ. इसमें मयूरहंड के रंधीर कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए. उन्हें 116 मत प्राप्त हुए. उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व पैक्स अध्यक्ष शशि प्रमोद लाल को 47 मतों से हराया. शशि प्रमोद लाल को 69, जगरनाथ साव को 47 व राजू कुमार पांडेय को छह मत प्राप्त हुए. चार मत रद्द हुए. पैक्स चुनाव में कुल 313 मतदाताओं में 242 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ. निर्वाचन पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा, अनुकल्पिक निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रशासक लाल सुरेश नाथ साहदेव, कुंदा बीसीओ मदन कुमार नाग की उपस्थिति में चुनाव हुआ. मौके पर पूर्व मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया ईश्वर पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, शिवकुमार सिंह, मनोज राणा, विभुतिनाथ सिंह, अश्वनी सिंह, रसिक सिंह, दयानंद सिंह, धनंजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola